Haryana Karnal New Airport : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में जल्द एक नया एयरपोर्ट बनने की उम्मीद जग रही है। बता दे की इस नए हवाई अड्डे की तैयारी शुरू हो गई है। करनाल में 600 एकड़ में इसे बनाया जाएगा। इसकी खासियत यह होगी कि ये एक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा होगा। बता दे की इस नए एयरपोर्ट से जहां आसपास की जमीनों में उछाल आएगा साथ ही व्यपार और रोजगार के भी नए नए अवसर पैदा होंगें
केंद्रीय मंत्री कर चुके है दिल्ली में बैठक
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खटटर इससे पहले, नवंबर में, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और करनाल सांसद मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बार के बजट में भी सीएम नायब सैनी ने इस हवाई अड्डे को लेकर जिक्र किया है।
जिसको लेकर करनाल से बीजेपी विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस पहल को करनाल के समग्र विकास के लिए एक दूरदर्शी पहल बताया है।
करनाल में हवाई सेवाओं का विस्तार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की करनाल में हवाई सेवाओं के विस्तार की लंबे समय से लंबित मांग अब साकार होती दिख रही है। वर्तमान में करनाल में इस क्षेत्र के सबसे पुराने विमानन क्लबों में से एक स्थित है। फिलहाल, करनाल में एक नागरिक विमानन क्लब है, जो पहले के 107 एकड़ से बढ़कर लगभग 171 एकड़ में फैला हुआ है, और रनवे को वर्तमान 3,000 फीट से बढ़ाकर 5,000 फीट किया जाना है,जिससे छोटे से मध्यम आकार के विमानों की लैंडिंग संभव हो सकेगी।
