Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / New Hospital : राजस्थान में यहाँ 63 करोड़ की लागत से बनेगा नया अस्पताल, ओम बिरला ने किया शिलान्यास

,

New Hospital : राजस्थान में यहाँ 63 करोड़ की लागत से बनेगा नया अस्पताल, ओम बिरला ने किया शिलान्यास

New Hospital : राजस्थान में यहाँ 63 करोड़ की लागत से बनेगा नया अस्पताल, ओम बिरला ने किया शिलान्यास

Rajasthan Kota New Hospital : राजस्थान के कोटा जिले के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

बता दे की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी में जिला अस्पताल का भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी।

जिसका लाभ जिले के साथ साथ प्रदेश के लोगों को भी मिलने वाला है।

63 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया अस्पताल

बता दे की 63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 200 बिस्तरों वाला यह अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई ताकत देगा।

बिरला ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

अब तक लोगों को गंभीर इलाज के लिए कोटा या झालावाड़ जाना पड़ता था, लेकिन आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के बनने के बाद इलाके के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

अस्पताल में आपातकालीन सहित विभिन्न आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि मोबाइल चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सा शिविरों के माध्यम से गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है,

जहां लोगों को मुफ्त परीक्षण और दवाएं प्रदान की जा रही हैं।

पिछले कुछ वर्षों में रामगंज मंडी क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए गए हैं, जिससे बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur