Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / T20 World Cup Update: अभिषेक शर्मा की परफॉर्मेंस ने बढ़ाई भारतीय टीम की चिंता, दिग्गज प्लेयर ने दे डाली बड़ी सलाह

T20 World Cup Update: अभिषेक शर्मा की परफॉर्मेंस ने बढ़ाई भारतीय टीम की चिंता, दिग्गज प्लेयर ने दे डाली बड़ी सलाह

T20 World Cup Update: अभिषेक शर्मा की परफॉर्मेंस ने बढ़ाई भारतीय टीम की चिंता, दिग्गज प्लेयर ने दे डाली बड़ी सलाह

T20 World Cup Update : भारतीय टीम के स्टार प्लेयर इस वर्ल्डकप में अभी तक खाता नहीं खोल पाएं है। जो भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ा रहे है। बता दे की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने अभी तक 2 मैच के अंदर 0 रन बना पाए है। वहीँ आने वाले मैच यानि सुपर 8 में टक्कर और कड़ी होने वाली है। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उन्हें बेहद सरल लेकिन अहम सलाह दी है। गावस्कर का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में दबाव से निपटने के लिए बुनियादी बातों पर लौटना जरूरी है। उनका संदेश साफ है कि पहले खुद को सेट करो, फिर अपना स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखाओ।

भारतीय दिग्गज गावस्कर की ‘एक सिंगल’ वाली सलाह

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने एक इंटरव्यू में अभिषेक को सलाह दी कि पारी की शुरुआत में जल्दबाज़ी से बचें। उन्होंने कहा कि आक्रामक शॉट खेलने से पहले सिर्फ एक तेज़ सिंगल लें, ताकि शरीर और दिमाग दोनों मैच की लय में आ सकें। गावस्कर के मुताबिक, ‘पहले एक सिंगल लो, फिर खुलकर खेलो। जब तक आप रन बोर्ड पर नहीं लगाते, आत्मविश्वास पूरी तरह नहीं आता।’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि अच्छे फॉर्म को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि कई बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म के बाद जरूरत से ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश में गलती कर बैठते हैं।

Abhishak sharma की फॉर्म से अचानक बड़ी गिरावट

अभिषेक शर्मा हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका शतक अभी भी चर्चा में है और इसी फॉर्म के दम पर उनसे टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही थी। अभिषेक का अभियान सिर्फ खराब शॉट चयन तक सीमित नहीं रहा। पेट की समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और वह नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए।T20 World Cup Update

लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में वह लगातार दो मैचों में डक पर आउट हो गए। पहले मुकाबले में बिना खाता खोले लौटे और पाकिस्तान के खिलाफ भी खाता नहीं खोल सके। इससे टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।