Haryana Roadways Time Table : हरियाणा के सिरसा और हिसार के साथ साथ राजस्थान के लोगों के लिए इस वक्त कि बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि परिवहन विभाग इन दिनों अपने मार्ग विस्तार को लेकर बड़ा बदलाव कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए और धार्मिक-पर्यटक स्थानों को जोड़ने के लिए कुछ अहम कदम उठा रहा है। जिसका यात्रियों को भरपूर लाभ मिलने वाला है।
हरियाणा से राजस्थान के अनूपगढ़ तक सीधी बस
बता दे कि फतेहाबाद डिपो ने अब एक बस सेवा को मजबूत किया है जो सीधे राजस्थान के अनूपगढ़ तक जाती है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के बहुत करीब है। यह बस हिसार और सिरसा क्षेत्र के यात्रियों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है क्योंकि पहले यात्रियों को इस दूरी को तय करने के लिए कई जगहों पर बसें बदलनी पड़ती थीं।
पूरा रूट और टाइम टेबल
फतेहाबाद डिपो की यह विशेष बस सेवा हर दिन सुबह 10:45 बजे हिसार बस स्टैंड से अपनी यात्रा शुरू करती है।
लगभग एक घंटे की यात्रा के बाद यह 11:45 बजे फतेहाबाद पहुँचती है।
दोपहर 1:00 बजे यात्रियों को सिरसा के बस स्टैंड पर ले जाती है।
इसके बाद राजस्थान के ऐलनाबाद और सूरतगढ़-हनुमानगढ़ होते हुए शाम 7:00 बजे अनूपगढ़ बस स्टैंड पर पंच जायगी ।
वापसी का समय
अगले दिन सुबह 05:15 बजे हरियाणा के लिए अपनी यात्रा शुरू करती है और दोपहर तक फतेहाबाद लौटेगी ।
रोडवेज डिपो के अधिकारियों के अनुसार
फतेहाबाद रोडवेज डिपो के अधिकारियों का कहना है कि इस रूट को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को उन सुदूर इलाकों तक पहुँचाना था, जहाँ लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती थी।
अनूपगढ़ चूंकि सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और हरियाणा के कई परिवारों की रिश्तेदारियां राजस्थान के इन सीमावर्ती जिलों में हैं, इसलिए इस बस को पहले दिन से ही अच्छा लोड (यात्री) मिल रहा है।
सीधी बस सेवा होने के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को काफी आराम मिला है, क्योंकि उन्हें भारी सामान के साथ बीच रास्ते में उतरना नहीं पड़ता।



