Rajathan ACB Action: राजस्थान में आज दोपहर से ही घुस खोरी के खिलाफ तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।
बता दे कि आज दोपहर तकरीबन 1 बजे राजस्थान के उदयपुर में एक SHO और कांस्टेबल को 8 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है.
वहीं दूसरी करवाई रेजिंग नगर में वन विभाग के रेंजर को 40 हजार कि रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
12 हजार कि रिश्वत लेते ASI ट्रैप
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अब ACB ने भरतपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ASI को ट्रैप किया है.
एसीबी की टीम ने ASI प्रवीण शर्मा को 12000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. घटना भरतपुर के रुपबास थाने की है.
इसलिए ले रहा था घुस
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि FIR फाइल से आरोपी का नाम निकलवाने के एवज में ASI प्रवीण शर्मा परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था.
वहीं शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन करवाया, जिसके बाद सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई.
रंगें हाथ पगडा गया ASI
एएसआई को सोमवार को एडिशनल एसपी अमित सिंह के नेतृत्व में एक ट्रैप ऑपरेशन के दौरान शिकायतकर्ता से 12000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
वहीं, आरोपी एएसआई प्रवीण शर्मा से पूछताछ की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि ए. सी. बी. (ACB ) ए. एस. आई. ( ASI )के अन्य स्थानों पर भी छापे मार सकता है।
