Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के समीप दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
, ,

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के समीप दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के समीप दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News : एक दुखद घटना में राजस्थान-हरियाणा सीमा पर भूस्खलन में 7 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास कपाड़ियावास इलाके में एक निर्माणाधीन सोसायटी में हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घायलों को भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेत में दबे लोग

जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर गहरी खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और वहां काम करने वाले कई मजदूर इसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेत में दबे लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक कई मजदूरों की सांसें रुक चुकी थीं।

7 लोगों की मौत

भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर सागर अरोड़ा ने कहा कि 7 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

भरतपुर जिले के रहने मृतक

भिवाड़ी पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान भरतपुर जिले के रहने वाले परमेश्वर (52), सतीश (35), भागीरथ (50) और मंगल (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिवार के सदस्य अस्पताल में सदमे की स्थिति में हैं। वहीँ कई लोगों का कहना है कि दुर्घटना सुरक्षा उपायों की कमी के कारण हुई।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur