Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / देर रात जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, Haryana Roadways बस और बाइक की टक्‍कर में 3 युवकों की मौत

, ,

देर रात जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, Haryana Roadways बस और बाइक की टक्‍कर में 3 युवकों की मौत

देर रात जयपुर-द‍िल्‍ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, Haryana Roadways बस और बाइक की टक्‍कर में 3 युवकों की मौत

Rajasthan Accident News : राजस्थान में ईद की रात जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया.

मिली जनकारी के लिए बता दे की यह घटना चंदवाजी क्षेत्र में ताला मोड़ स्थित लवाना पुलिया के पास देर शाम हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. ईद के मोके पर खुशियों मातम में बदल गई।

हरयाणा रोडवेज और बाइक की टक्कर

जानकारी के लिए बता दे की बाइक पर सवार होकर चार युवक सवार होकर जा रहे थे जो कानून के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे .

जिसके बाद उनकी टक्कर सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के साथ हो गई। जिसमे 3 की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक सड़क पर दूर जा गिरे, और गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हुआ था देर रात हादसा

जानकारी के लिए बता दे की अस्पताल में डॉक्टरों ने ताला गांव निवासी मुस्तकीम शाह, अब्दुल मलिक और साहिल को मृत घोषित कर दिया.

चौथे युवक सरफराज का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई,

जिससे जयपुर-दिल्ली हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.

पुलिस पहुंची मोके पर

जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंचीऔर यातायात को सुचारू कराया.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है. वहीँ परिजनों के लिए यह ईद दुखों का पहाड़ लेकर आई है।