Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / यमुना एक्सप्रेस-वे पर होली के दिन दर्दनाक हादसा, बस-कार की टक्कर, राजस्थान के 6 लोगों की मौत

, ,

यमुना एक्सप्रेस-वे पर होली के दिन दर्दनाक हादसा, बस-कार की टक्कर, राजस्थान के 6 लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर होली के दिन दर्दनाक हादसा, बस-कार की टक्कर राजस्थान के 6 लोगों की मौत

Yamuna Expressway Accident : होली के मोके पर कई घरों की खुशियां मातम में बदल गई बता दे की यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। सभी मृतक राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे।

ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मोके पर अफरा तफरी आंच गई। वहीँ गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।

सुचना पर पुलिस मोके पर पहुंची

बता दे की जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर पहुंचे। घायलों को तत्काल खंदौली सीएचसी भिजवाया। जहां से तीन को आगरा रेफर कर दिया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां राजस्थान के 6 लोगों की मौत हो गई

सुबह 4 बजे के आस पास की घटना

जानकारी के लिए बता दे की सभी होली के त्योहर के लिए अपने-अपने घर राजस्थान के राजाखेड़ा (धौलपुर) जा रहे थे। वहीँ वेन में कुल 13 लोग सवार थे। तड़के 4.15 बजे तेज रफ्तार बस ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की और बेकाबू होकर वैन को पीछे से टक्कर मार दी। वहीँ अगर बस की बात करें तो हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 141 पर निजी डबल डेकर बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी।

राजस्थान के थे मृतक

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस हादसे में 7 लोग गंभीर घायल हुए है। वहीँ हादसे में 6 मृतकों में से 4 मृतकों की पहचान दिनेश (50), उनकी पत्नी सुनीता (48), विजय बघेल (27), उनकी पत्नी पिंकी बघेल (26) के रूप में हुई। सभी गंगोली, राजाखेड़ा (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं।