Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / कोटा शहर की किस्मत बदल देगा नया लिंक रोड और स्टील ब्रिज, सड़क भी होगी चौड़ी; 5 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

,

कोटा शहर की किस्मत बदल देगा नया लिंक रोड और स्टील ब्रिज, सड़क भी होगी चौड़ी; 5 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

कोटा शहर की किस्मत बदल देगा नया लिंक रोड और स्टील ब्रिज, सड़क भी होगी चौड़ी; 5 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

Kota Infra News: राजस्थान के कोटा शहर के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि जल्द ही कोटा शहर के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की लगभग पांच लाख आबादी को जल्द ही आसान और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलने वाली है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शहर के पुराने क्षेत्रों को शामिल करते हुए छावनी में दाहिने मुख्य नहर के पास लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। इससे लगभग एक लाख लोगों को सीधा सड़क संपर्क मिलेगा।

इसके साथ ही छावनी से बजरंग नगर की ओर जाने के लिए एक स्टील का पुल भी बनाया जाएगा।

साथ ही, थेगड़ा से रायपुर तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा, जिसे पहले 80 फीट सड़क के रूप में प्रस्तावित किया गया था।

कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलियों का निर्माण करेगा।

इनमें कोटरी से 80 फुट सड़क तक नहर संपर्क सड़क का निर्माण, रायपुर चौराहे से थेगड़ तक सड़क चौड़ीकरण, शिवपुरी धाम के सामने दाहिनी मुख्य नहर पर समानांतर पुलिया और कैथून-संगोड सड़क पर नदी पर पुलिया का निर्माण शामिल है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि इसके साथ ही उम्मेदगंज से दद्देवी तक बनी सड़क का भी उद्घाटन किया जाएगा।

विकास के लिए रोड कनेक्टिविटी सबसे जरूरी होती है। लिंक रोड बनने से छावनी क्षेत्र के लोगों को बड़ा फायदा होगा। रायपुरा और थेगड़ा सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा। लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है।
-कल्पना देवी विधायक लाडपुरा

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur