Haryana Police Recruitment Admit Card: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस भर्ती फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों को पीएमटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC चैयरमेन ने दी ये जानकारी
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि “आपके सपनों के साथ हमेशा खड़ा आयोग” की भावना के साथ पूरी पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
रूट प्लान साझा किया गया
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आयोग की ओर से तैयार प्लान के अनुसार जीरकपुर-रामगढ़ मार्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को पंचकूला स्थित हुडा जिमखाना बस स्टॉपेज पर पहुंचना होगा।
यहां रिसेप्शन से अभ्यर्थी जरूरी सूचनाएं ले सकते हैं और थोड़ी देर आराम भी कर सकते हैं। यहां से उन्हें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहुंचना होगा।
अभ्यर्थियों को गेट मंचर-2 और गेट नंबर-3 से प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को अंदर पहुंचने पर टोकन काउंटर से टोकन लेने होंगे। जिन अभ्यर्थियों का संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) ग्रुप सी के दौरान बायोमीट्रिक नहीं हुआ है उन्हें गेट नंबर-3 पर बायोमीट्रिक कराना होगा।
डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण संख्या/पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें.
इस पर भी ध्यान देने की जरूरत
इन बातों का भी रखें ध्यान
- उम्मीदवारों को एक वैध पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र ले जाना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
- किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या समस्या के मामले में, आयोग से तुरंत संपर्क करें।
आयोग ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।



