Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan ACB : राजस्थान के सीकर में ACB का बड़ा एक्शन! कृषि मंडी सचिव, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

,

Rajasthan ACB : राजस्थान के सीकर में ACB का बड़ा एक्शन! कृषि मंडी सचिव, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Rajasthan ACB : राजस्थान के सीकर में ACB का बड़ा एक्शन! कृषि मंडी सचिव, 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Rajasthan ACB Action : सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

कृषि मंडी सचिव रणधीर सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि सभी संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

मामले को लेकर एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के जानकारी देते हुए बताया कि सीकर की ACB चौकी में आरोपी के खिलाफ एक शिकायत मिली थी

जिसमें रणधीर सिंह ने शिकायतकर्ता से उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर चार दुकानों के लाइसेंस जारी करने के बदले रिश्वत मांग रहा था. जिसमें वह पीड़ित से 80,000 रुपये की रिश्वत मांगकर लगातार उसे परेशान कर रहा था.

जाल बिछाकर 40 हजार के साथ दबोचा

एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के निर्देशन और सीकर एसीबी के एएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया.

सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद, पुलिस निरीक्षक सुभाष मील की टीम ने जाल बिछाया.

जैसे ही आरोपी रणधीर सिंह ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा.