Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आँधी के साथ ऑल्ट जारी, देखें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

,

Kal Ka Mousam : दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आँधी के साथ ऑल्ट जारी, देखें देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

18, 19, 20 और 21 मार्च को होगी भारी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि के आसार, इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी

Kal Ka Mousam : देश के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बादल, बारिश और आंधी चलने की संभावना है, जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती दिखेगी।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मार्च का महीना देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ खत्म होने जा रहा है। 1 से 25 मार्च के बीच भारत में कुल मिलाकर लगभग 10% अधिक वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन इसका वितरण असमान रहा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में करीब 88% अधिक बारिश हुई, जबकि दक्षिण भारत में 18% ज्यादा वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, मध्य भारत में 10% और उत्तर-पश्चिम भारत में करीब 32% की कमी रही।

शुरुआत रही गर्म, बाद में बदला मौसम

मार्च के पहले आधे हिस्से में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम सूखा और असामान्य रूप से गर्म रहा, जिससे हीटवेव की चिंता बढ़ गई थी।

लेकिन 12 मार्च के बाद लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, जिससे मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई।

28 से 31 मार्च के बीच बढ़ेगी गतिविधियाँ

28 मार्च तक पश्चिमी हिमालय, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

इसके बाद 29 से 31 मार्च के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में पहुंचेगा, जिससे बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी।

साथ ही, मध्य पाकिस्तान और आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज-चमक तेज होगी।

30 मार्च के आसपास गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी बारिश फैल सकती है। तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी अच्छी वर्षा जारी रहेगी।

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी, जबकि तमिलनाडु ज्यादातर शुष्क रहेगा। इन सभी गतिविधियों से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur