Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Jaipur Metro Update: जयपुर मेट्रो का अब यहां तक होगा विस्तार, भजनलाल सरकार ने दिए ये बड़े संकेत

, ,

Jaipur Metro Update: जयपुर मेट्रो का अब यहां तक होगा विस्तार, भजनलाल सरकार ने दिए ये बड़े संकेत

Jaipur Metro Update: जयपुर मेट्रो का अब यहां तक होगा विस्तार, भजनलाल सरकार ने दिए ये बड़े संकेत

Jaipur Metro Update : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की जयपुर मेट्रो के (Jaipur Metro Update) विस्तार को लेकर भजनलाल सरकार ने बड़े संकेत दिए है। जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान विधानसभा में देर रात अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुर में जगतपुरा और वैशाली नगर तक भी मेट्रो चलाने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए घोषणा की।

जगतपुरा और वैशाली नगर तक मेट्रो का विस्तार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जगतपुरा, वैशाली नगर सहित अन्य क्षेत्रों में मेट्रो के लिए संभावित कॉरिडोर चिन्हित किए जाएंगे। सलाहकार स्तर पर संभावित मार्गों और आवश्यकताओं का अध्ययन करवाया जा रहा है। यदि फिजिबल हुआ तो मेट्रो (Jaipur Metro Update) का विस्तार किया जाएगा।

जल्द जाम मुक्त होगी राजस्थान की राजधानी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 (Jaipur Metro Update) का विस्तृत ट्रैफिक-ट्रांसपोर्ट अध्ययन, सर्वेक्षण और वित्तीय-आर्थिक विश्लेषण के आधार पर वैज्ञानिक रूप से रूट तय किया गया है। प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक का मेट्रो कॉरिडोर ज्यादा यात्री भार वाले क्षेत्रों को जोड़ेगा, जो जयपुर को जाम से राहत देने की दिशा में ठोस कदम है।

मेट्रो फेज-2 की डीपीआर पर बड़ा अपडेट

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जयपुर मेट्रो फेज-2 की डीपीआर अब केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए लंबित है। प्रदेश के लाखों लोग इस प्रोजेक्ट (Jaipur Metro )को लेकर उम्मीद लगाए बैठे है। उमीद्द लगाईं जा रही है की राजस्थान सरकार को मेट्रो फेज-2 की स्वीकृति जल्द मिल सकती है। जिससे जयपुर शहर की परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी और प्रदेश की खूबसूरती के साथ साथ व्यपार और रोजगार में भी उछाल आएगा।