Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Update : 30 मार्च तक राजस्थान में बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी, आज सुबह सुबह 8 जिलों में बदला मौसम

, ,

Rajasthan Weather Update : 30 मार्च तक राजस्थान में बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी, आज सुबह सुबह 8 जिलों में बदला मौसम

Rajasthan Weather Update : 30 मार्च तक राजस्थान में बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी, आज सुबह सुबह 8 जिलों में बदला मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नया सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। बता दे की मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक कई जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी किया है।

आज से 30 मार्च तक बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने 27 मार्च से 30 मार्च तक राज्य में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आज कुल 8 जिलों में मौसम बदल सकता है।

किसानों को भी चेताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर के आसपास मौसम बदल गया। कई जिलों में बारिश भी हुई।

बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

अधिक जानकारी के लिए बता दे की गुरुवार को बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, झुंझुनू, सीकर और नागौर, जैसलमेर और जोधपुर के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव आया।

दोपहर में आसमान में घने बादल छा गए और कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बीकानेर, सीकर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में भी बारिश हुई।

इन जिलों के अलावा बाड़मेर, कोटा, उदयपुर और जयपुर सहित सभी दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में आसमान साफ रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

28 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 28 मार्च से राज्य में एक मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है।

इस व्यवस्था का असर राज्य के सभी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। iMD ने चरु , बीकानेर , बाड़मेर , नागोर , सीकर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

29-30 मार्च को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय होने से 29 मार्च को भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। जिससे प्रदेश के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है।

वहीँ 30 मार्च को भी राजस्थान के लगभग सभी जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 28 से 30 मार्च तक राजस्थान में इस प्रणाली का अधिकतम प्रभाव रहेगा।

कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीँ ओले गिरने के भी आसार जताये गए है।