Heavy Rain Alert : देश के कई राज्यों में एकबार फिर से मौसम बदलने वाला है। बता दे की फरवरी का उत्तर भारत में जहां गर्मी बढ़ा रहा है तो कई राज्यों में बारिश का महोल भी बना रहा है। बता दे की (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। चलिए जानते है अगले 24 में देशभर में कैसा रहेगा मौसम
इन राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 25 से 26 फरवरी के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।Heavy Rain Alert
पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली में सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है और तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
बता दे की राजधानी दिल्ली में 25 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।Heavy Rain Alert
बिहार में गर्मी में बढ़ोतरी
बिहार में फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। गया, जहानाबाद, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, सिवान, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।Heavy Rain Alert
IMD के नए अपडेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक वर्षा की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पु
हरियाणा राजस्थान में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीँ तापमान में बढ़ोतरी देखने को भी मिल सकती है। दिन और रात के तापमान में बदलाव नजर आने वाला है।
