Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam : पांच राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट, जानें-दिल्ली लखनऊ-पटना-जयपुर सहित देशभर में कैसा रहेगा 5 मार्च को मौसम

, ,

Kal Ka Mousam : पांच राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट, जानें-दिल्ली लखनऊ-पटना-जयपुर सहित देशभर में कैसा रहेगा 5 मार्च को मौसम

Kal Ka Mousam : होली से पहले इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा बढ़ाएगी टेंशन; देखें कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam: देश के कई राज्यों में मार्च का महीना शरू होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीँ आने वाले दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की गर्मी देखने को मिलने वाली है। बता दे की IMD के नए अपडेट के मुताबिक 5 राज्यों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। जिन 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनके नाम उत्तराखंड, असम, सिक्किम, मेघालय और जम्मू-कश्मीर हैं। इसके अलावा 6 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान है।

दिल्ली में कल (5 मार्च) दोपहर के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे, प्रदूषण से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में AQI में भारी गिरावट की संभावना है।Kal Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में कल (5 मार्च 2026) गर्मी परेशान करने वाली है। होली के मौके पर बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।Kal Ka Mousam

बिहार में कल IMD के मुताबिक बिहार के 12 जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। सीमांचल के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है और मध्यम गति की हवा चलेगी। पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान में कल में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई जिलों में गर्म हवाएं भी चल सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश में कल 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राज्य के कुछ जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में कल हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल से 7 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभवना है। मनाली के आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मनाली में कल अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में कल ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश परेशान करने वाली है। हालांकि, कई जिलों में गर्मी भी बढ़ने का अनुमान है। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें जम्मू, सांबा, कठुआ और रियासी शामिल हैं।