Heavy Rain alert : हरियाणा के मौसम में अचानक दोपहर बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पूरी तरह से बादलवाही देखने को मिल रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश देखने को मिल रही है।
वहीँ मौसम को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। हरियाणा में गेहूं की पकी फसल पर संकट मंडरा रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 19-20 मार्च को कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है। 18-19 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 20 मार्च को 4 जिलों अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में भारी बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी।
3 दिन बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट
बता दे की 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। 18 मार्च की रात को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, 19 मार्च को कई जिलों में मौसम फिर से बदलेगा, गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवा चल सकती है।
20 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना है।

हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है और मार्च के मध्य में भी ठंड बनी रह सकती है।
एक और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार, हरियाणा राज्य में मौसम आम तौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है।
18 मार्च की रात को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य का मौसम फिर से बदलने की संभावना है।
