Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Kal Ka Mousam 10 May : देशभर में रविवार को तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

,

Kal Ka Mousam 10 May : देशभर में रविवार को तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal ka Mousam : अगले 24 घंटे के भीतर 17 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, देखें IMD की नई अपडेट

Kal Ka Mousam 10 may Sunday : देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में कल मौसम के बदलाव को लेकर भविष्वाणी की है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों तक राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

चलिए देखते है देशभर में कल 10 मई को कहाँ गर्मी तो कहाँ बारिश का अनुमान जताया गया है।

कल दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली (9 से 11 मई) मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई को राजधानी का आसमान साफ रहेगा। लेकिन 11 मई से मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। 11 मई और 12 मई को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।

कल यूपी में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश (10 से 14 मई-गरज के साथ बारिश की चेतावनी) उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी-तूफान के दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है। तापमान में थोड़ी कमी आएगी। राजधानी लखनऊ में 12-13 मई को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि प्रयागराज में 13 मई को हल्की बूंदाबांदी होगी, जिससे आर्द्रता बढ़ सकती है।

कल बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है

बिहार (10 से 15 मई-आंधी और बारिश की चेतावनी) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 9 से 15 मई तक बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के अनुसार, राजधानी पटना में भारी बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। शेष पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के उत्तरी जिलों, पश्चिम बंगाल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा?

झारखंड (10 से 15 मई) बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी) मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग और धनबाग के लिए आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा?

उत्तराखंड (10 से 14 मई-ओलावृष्टि की चेतावनी) उत्तराखंड में 11-14 मई के दौरान बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड, देहरादून और नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश (10 से 14 मई) मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 11 से 14 मई तक आंधी और बारिश की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। मनाली और शिमला जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच धर्मशाला, मंडी और कांगड़ा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur