Bank Holidays Today : अगर आपको बैंक में आज कोई भी काम है तो बता दे की शुक्रवार को बैंकों में अवकाश रहने वाला है। आरबीआई की बैंक अवकाश के अनुसार आज अवकाश है।
गुड फ्राइडे के कारण देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुलेंगे या नहीं।
शुक्रवार, 3 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक
शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे के कारण गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, कोलकाता,
कोहिमा, गंगटोक, आइजोल, इम्फाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
गुड फ्राइडे ईसाई धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। यही कारण है कि चर्चों में प्रार्थनाएँ होती हैं।
पुरे महीने में छुट्टियों की लिस्ट
3 अप्रेल को बैंकों में छुट्टी
गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 अप्रैल को देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले रह सकते हैं। अन्य सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 अप्रैलः कई त्योहार एक साथ।
अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष और बिहू जैसे त्योहारों के कारण 14 अप्रैल को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैलः स्थानीय त्यौहार
15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक नए साल और अन्य त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में 16 अप्रैल को बिहू के कारण, कर्नाटक में 20 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया और त्रिपुरा में 21 अप्रैल को गरिया पूजा के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।
किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिसके कारण चेक क्लियरिंग, कैश डिपॉजिट या डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। हालांकि, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
