Summer School Holiday 2026: बता दे की लगातार बढ़ती गर्मी के बिच बच्चों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। राज्य के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगी। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सरकार ने बड़ा अहम कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री ने की घोषणा
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह निर्णय राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसे ध्यान में रखते हुए, हमारी सरकार ने अब 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है-ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।
भीषण गर्मी से मिलेगी बच्चों और अभिभावकों को राहत
राज्य में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों और लू की संभावना को देखते हुए सरकार ने समय पर यह कदम उठाया है,
जिससे स्कूली बच्चों और अभिभावकों को राहत मिलेगी। अत्यधिक गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।



