Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Summer School Holidays: आज से लगातार 35 दिन बंद रहेंगें सभी सरकारी और प्राइवेट स्कुल, गर्मी की छुट्टिया शरू

,

Summer School Holidays: आज से लगातार 35 दिन बंद रहेंगें सभी सरकारी और प्राइवेट स्कुल, गर्मी की छुट्टिया शरू

Summer School Holidays: आज से लगातार 35 दिन बंद रहेंगें सभी सरकारी और प्राइवेट स्कुल, गर्मी की छुट्टिया शरू

Rajasthan Summer School Holiday Update : राजस्थान में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की आज से स्कूलों में गर्मी की छुटियों का एलान हो चूका है। आज से लगातार 35 दिन सभी सरकारी और प्राइवेट स्कुल बंद रहने वाले है।

10 दिन छुट्टी की कटौती

वहीँ इसी बिच बच्चों को इस बार हर साल की तरह डेढ़ महीने (45 दिन) की लंबी छुट्टी बिताने का मौका नहीं मिलेगा।

शिक्षा विभाग के नए शिविरा पंचांग के अनुसार, इस बार छुट्टियों की अवधि 10 दिन कम कर दी गई है, जिससे गर्मी की छुट्टी सिर्फ 35 दिन की होगी। छुट्टियाँ 17 मई से शुरू होंगी और 20 जून तक जारी रहेंगी।

राजस्थान में हर साल स्कूलों में 45 दिनों की गर्मी की छुट्टी होती थी, लेकिन इस बार सरकार ने इस पैटर्न को पूरी तरह से बदल दिया है। इसके पीछे मुख्य कारण अकादमिक सत्र का नियमित होना और 21 जून से सीधे नियमित कक्षाएं शुरू होना है।

इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को स्कूलों को केवल एक दिन के लिए खोलने की अनुमति दी गई थी।

योग कार्यक्रम के बाद, स्कूल फिर से बंद कर दिए गए और 1 जुलाई से नियमित पढ़ाई शुरू हो गई।

इस प्रणाली के कारण जून का अंतिम सप्ताह के रूप में बच्चों को कोई राहत नहीं मिली थी।

इस बार सरकार ने आदेश जारी किया है कि 21 जून को योग दिवस मनाने के साथ स्कूल नियमित रूप से खोले जाएंगे और उसी दिन से नया शैक्षणिक सत्र और पढ़ाई बिना किसी देरी के पूरे जोरों पर होगी।

स्कूल प्रमुखों के लिए जारी हुआ ये आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं।

विभाग ने कहा है कि स्कूल की इमारत को बंद करने से पहले हर कक्षा, प्रयोगशाला और कमरे की अच्छी तरह से जांच की जानी चाहिए।

यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी आवाजहीन जानवर या पक्षी गलती से कमरों के अंदर बंद न हो जाए।

इसके साथ ही आगामी मानसून को देखते हुए स्कूलों की छतों को ठीक से साफ करने के लिए कहा गया है ताकि बारिश के पानी को ठीक से निकाला जा सके और जलभराव न हो।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur