Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / 3 मार्च को खाटूश्याम जी समेत बंद रहेंगे सभी मंदिर के कपाट, जानिए क्या है वजह

, , ,

3 मार्च को खाटूश्याम जी समेत बंद रहेंगे सभी मंदिर के कपाट, जानिए क्या है वजह

3 मार्च को खाटूश्याम जी समेत बंद रहेंगे सभी मंदिर के कपाट, जानिए क्या है वजह

Moon eclipse 2026: अगर आप खटूश्याम जी या फिर सालासर समेत किसी भी मंदिर में दूर दराज से दर्शन करने जा रहे है तो बता दे की ये खबर आपके लिए बड़ी काम की होने वाली है। बता दे की साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होली से ठीक एक दिन पहले पड़ने वाला है.

होलिका दहन के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण

अधिक जानकारी के लिए बता दे की होली से ठीक एक दिन पहले फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इस मौके पर मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे. खाटूश्यामजी समेत प्रदेश के सभी मंदिरों में दर्शन बंद रहेंगे. 3 मार्च को मंगला आरती के बाद मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के भी पट बंद कर दिए जाएंगे.

यह रहेगी चंद्र ग्रहण का समय

अधिक जानकारी के लिए बता दे की चंद्रग्रहण दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा, लेकिन उस दौरान चांद आसमान में नहीं होगा. भारत में चंद्रमा शाम करीब 6:26-6:32 बजे उदय होगा और तब से ग्रहण दिखाई देगा और शाम 6:46-6:47 बजे तक खत्म हो जाएगा. यानी भारत में ग्रहण सिर्फ 14-20 मिनट तक ही नजर आएगा.

साल का है पहल चंद्र ग्रहण

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह साल का पहला चंद्रग्रहण (ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण) होगा.

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस ग्रहण का नाम “ग्रस्तोदित चंद्रगहण” इसलिए पड़ा, क्योंकि जब चंद्रमा उदय होगा, तब वह पहले से ही ग्रहण की स्थिति में होगा. यानी चांद निकलते ही ग्रहण लगा दिखेगा.