Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Wine Price Hike : 01 अप्रैल से देसी-अंग्रेजी शराब के साथ बियर भी महंगी, चेक करें नई रेट लिस्ट

, ,

Rajasthan Wine Price Hike : 01 अप्रैल से देसी-अंग्रेजी शराब के साथ बियर भी महंगी, चेक करें नई रेट लिस्ट

Rajasthan Wine Price Hike : 01 अप्रैल से देसी-अंग्रेजी शराब के साथ बियर भी महंगी, चेक करें नई रेट लिस्ट

Rajasthan Wine Bear Price Hike : राजस्थान में शराब प्रेमियों को नए वित्तीय वर्ष का बड़ा झटका लगा है।

बता दे की राज्य में 1 अप्रैल, 2026 से शराब और बीयर की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि होने वाली है।

आबकारी विभाग ने उत्पाद शुल्क और ‘एक्स-डिस्टिलरी प्राइस’ (ईडीपी) बढ़ाने का फैसला किया है जिसका सीधा असर अब उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है।

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

देशी शराब की कीमतों में भारी इजाफा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की कीमतों की बढ़ोतरी सबसे ज्यादा देसी शराब में देखि गई है। इसमें 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।

जानकारी के मुताबिक 900 रुपये तक की देशी शराब के लिए 80 रुपये से 85 रुपये ज्यादा देने होंगे।

वहीं, राजस्थान में उत्पादित शराब की कीमतों में भी 8 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

इसके अलावा, विदेशी ब्रांडों या अंग्रेजी वाइन की कीमतों में लगभग 2.6 प्रतिशत की अपेक्षाकृत कम वृद्धि होने की संभावना है।

बीयर पर, 1000 रुपये पर लगभग 25 रुपये की वृद्धि होगी, जबकि डिब्बे पर अंतर लगभग 33 रुपये तक पहुंच सकता है।

आबकारी विभाग के अनुसार, वृद्धि न केवल करों के कारण है, बल्कि शराब उत्पादन की लागत (एक्स-डिस्टिलरी मूल्य) में वृद्धि के कारण भी है इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा।

1500 करोड़ का इजाफा

अगर हम पिछले डेढ़ साल के आंकड़ों को देखें तो राज्य के राजस्व में उत्पाद शुल्क के माध्यम से 15 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे राज्य के खजाने में लगभग 3,500 करोड़ रुपये आए हैं।

विभाग का अनुमान है कि 2026 में इस वृद्धि से राज्य की आय में 1,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि होगी।

इस साल आबकारी विभाग ने शराब की 98 प्रतिशत दुकानों की सफलतापूर्वक नीलामी की है, जो समयबद्ध तरीके से की गई है।

राज्य में कुल 7665 लाइसेंस प्राप्त दुकानें हैं।