Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / मात्र 12 साल की उम्र में राजस्थान की बेटी आरवी खंडेलवाल ने किया कमाल, गूगल ने रिकॉर्ड की लाजवाब सफलता की कहानी

, , ,

मात्र 12 साल की उम्र में राजस्थान की बेटी आरवी खंडेलवाल ने किया कमाल, गूगल ने रिकॉर्ड की लाजवाब सफलता की कहानी

मात्र 12 साल की उम्र में राजस्थान की बेटी आरवी खंडेलवाल ने किया कमाल, गूगल ने रिकॉर्ड की लाजवाब सफलता की कहानी

Rajasthan News : आज की इस डिजिटल दुनिया में राजस्थान की बेटी ने कमल किया है। बता दे की बारां जिले के अंता कस्बे की सिर्फ12 वर्षीय आरवी खंडेलवाल ने अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. एक समय था जब 12 साल का बच्चा हाईटेक दुनिया से दुरी बनाकर रखता था। लेकिन वर्तमान में अमेरिका के शार्लोट शहर में रह रही आरवी ने अपनी तकनीकी प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है.

गूगल की टीम उनके निवास पर पहुंची

अधिक जानकारी के लिए बता दे की आरवी की उपलब्धि को देखते हुए वैश्विक टेक कंपनी गूगल की टीम उनके निवास पर पहुंची और उनकी कोडिंग यात्रा व नवाचार कार्यों को रिकॉर्ड किया. साथ ही उन्हें ‘Where the Internet Lives’ पॉडकास्ट के ‘Coding The Future’ एपिसोड में भी शामिल किया गया, जहां उन्होंने अपने प्रोजेक्ट और तकनीकी विचार साझा किए. सहीं मायने में यह एक बड़ी उपलब्धि है , जहां उनकी चर्चा देश विदेह में हो रही है।

हाशिल की ये बड़ी उपलब्धि

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अंता निवासी उमेश खंडेलवाल, जो वर्तमान में वेल्स फार्गो बैंक में वाइस प्रेसिडेंट हैं, उनकी बेटी आरवी पिछले तीन वर्षों से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘Technovation’ से जुड़ी हुई हैं.

इसी दौरान उन्होंने एक AI आधारित रेस्क्यू असिस्टेंट तैयार किया है, जो भूकंप, बाढ़ और जंगल की आग जैसी आपदाओं में सुरक्षित रास्ता सुझाने के साथ आपात स्थिति में फंसे लोगों को व्यक्तिगत इमरजेंसी प्लान उपलब्ध कराता है.

बता दे सबसे ज्यादा इसकी चर्चा जब हुई तब इस प्रोजेक्ट को उत्तरी अमेरिका स्तर पर प्रथम स्थान भी प्राप्त हुआ है. उनकी इस सफलता पर परिवार ने खुशी व्यक्त की है।