Haryana Transfer News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश में अधिकारी या कर्मचारी का अगले साल 31 मार्च तक तबादला नहीं किया जाएगा। जो जनगणना के क्रय से जुड़े हुए है। बता दे की निदेशक ललित जैन ने इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को पत्र लिखा है। जनगणना अधिकारियों के तबादले पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त और सचिव को लिखे एक अलग पत्र में उन्होंने 15 जून तक उन्हें रिलीव नहीं करने को कहा है।
ये भी पढ़ें – हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा
जनगणना का पहला चरण
अधिक जानकारी के लिए बता दे की राज्य में जनगणना का पहला चरण 1 से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शहरी स्थानीय निकायों के कार्यकारी अधिकारियों (ईओ), सचिव और क्षेत्रीय कर अधिकारियों (जेडटीओ) और अन्य अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। प्रभार अधिकारी जनगणना प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वे सीधे गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षी पर्यवेक्षक के साथ काम करते हैं। पत्र में कहा गया है कि कुछ प्रभार अधिकारियों का हाल ही में तबादला किया गया था
बदलाव करने से जनगणना के काम में बाधा
जनगणना संचालन निदेशक ने स्थानीय निकाय विभाग में अधिकारियों के तबादले पर आपत्ति जताई है और उन्हें 15 जून तक रिलीव नहीं करने का निर्देश दिया है। चूंकि यह पहली डिजिटल जनगणना होगी और प्रभारी अधिकारी का डेटा पहले ही सीएमएफएस पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है, इसलिए इस समय लगातार बदलाव करने से जनगणना के काम में बाधा आ सकती है।
जारी पत्र में क्या लिखा है।
कार्य निदेशक की ओर से मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि जनगणना कार्य मैड्यूटी देने वाले किसी भी कर्मचारी-अधिकारी का स्थानांतरण 31 मार्च 2027 तक नहीं किया जाए। प्रदेश में 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक’ जनगणना पोर्टल’ के माध्यम से आनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। जनगणना का द्वितीय चरण अगले साल फरवरी में आयोजित किया जाएगा। राज्य, जिला, तहसील तथा गणना ब्लाक स्तर पर जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें – हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा
