Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Bank Holiday: कल वीरवार को भी बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 16 अप्रैल की छुट्टी

,

Bank Holiday: कल वीरवार को भी बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 16 अप्रैल की छुट्टी

Bank Holiday: कल वीरवार को भी बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 16 अप्रैल की छुट्टी

Bank Holiday 15 April 2026 : अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बता दे की कई शहरों में कल 16अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। वहीँ इस महीने की बात करें तो अधिकांश राज्यों में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, महाबीशु संक्रांति, बीजू, तमिल नव वर्ष दिवस, बोहाग बिहू, चेराओबा और बैसाखी जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद रहते हैं। चलिए जानते है कल वीरवार को देशभर के किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगें।

यदि आप भी अपना चेक, ड्राफ्ट, नकद जमा करने के लिए कल बैंक शाखा में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्थानीय त्योहारों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंकों को छुट्टी दी है।

वीरवार 16 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक

16 अप्रैल को बोहाग बिहू के कारण कुछ शहरों में छुट्टी जारी रहेगी। वहीँ कल जायदातर राज्यों में बैंक खुले रहेंगें जबकि कुछेक शहरों में बैंक के अंदर अवकाश रहने आला है। इसके कारण बैंकिंग का काम अटका रह सकता है, इसलिए एटीएम और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करना बेहतर होगा।

आज इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगें

15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक नए साल और अन्य त्योहारों के कारण बंद रहेंगे।

बंगाली नव वर्ष (पोइला बोइशाख) बोहाग बिहू और विशु देश के विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार हैं।

ये त्योहार नए साल के आगमन और फसल की कटाई के कारण मनाए जाते हैं।

पश्चिम बंगाल में लोग बंगाली नव वर्ष की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए नए कपड़े पहनते हैं। असम में बोहाग बिहू खेती और समृद्धि का त्योहार है।

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद थे ।

हैदराबाद, विजयवाड़ा, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

इस दिन तमिल नव वर्ष, बैसाखी जैसे त्योहार भी आते हैं, जिससे देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। इस दौरान केवल ऑनलाइन सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी।

कोलकाता, कोच्चि, शिमला और गुवाहाटी में बैंक 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस, विशु और पोहेला बोइशाख जैसे त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। वहीं,

16 अप्रैल को बोहाग बिहू के कारण कुछ शहरों में छुट्टी जारी रहेगी। इसके कारण बैंकिंग का काम अटका रह सकता है, इसलिए एटीएम और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करना बेहतर होगा।

महीने की दूसरी छमाही में छुट्टियां जारी रहेंगी। त्योहारों के कारण रविवार, 19 अप्रैल और कर्नाटक और त्रिपुरा में 20-21 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे।

पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले लोगों को पहले अपना बैंकिंग का काम करना चाहिए।

महीने के अंतिम सप्ताह में 25 अप्रैल को चौथे शनिवार और 26 अप्रैल को रविवार के कारण बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे।

कुल मिलाकर, इस महीने कई सप्ताहांत और क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

डिजिटल सेवाओं का ले सकेंगें लाभ


अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें क्योंकि ये सेवाएं छुट्टियों के दौरान भी चालू रहती हैं।

नकदी के लिए एटीएम और नकद जमा करने वाली मशीनों का भी उपयोग किया जा सकता है।

अपने शहर में छुट्टियों की जानकारी के लिए आरबीआई की वेबसाइट जरूर देखें और पहले से योजना बनाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur