Rajasthan ACB Action : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे की ACB का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान में छापेमारी कर रहा है। जिसमें भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पकड़ा जा सके।
हाल ही में, कई अलग-अलग जिलों में, बड़े अधिकारियों से छोटे कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों पर ए. सी. बी. द्वारा कार्रवाई की गई है।
इस प्रकरण में, ए. सी. बी. की टीम ने जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें स्वास्थ्य निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति फंस गए हैं।
पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 5000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
ए. सी. बी. की टीम ने स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और एक निजी व्यक्ति प्रकाश चंद को 5000 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया।
5 हजार हर महीने की डील
ए. सी. बी. के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और प्रकाश चंद ने मिलीभगत कर परिवादी की मार्च 2026 की सैलरी बनाने के एवज में 5000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था.।
इसके लिए दोनों शिकायतकर्ता शिकायतकर्ता पर लगातार दबाव बना रहे थे।
शिकायत मिलने के बाद, ए. सी. बी. की टीम ने सत्यापन किया और रिश्वत के खिलाफ एक और बड़ी करवाई की है।
इसके बाद ए. सी. बी. की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और निजी व्यक्ति प्रकाश चंद को जयपुर नगर निगम के पास रेलवे स्टेशन पर शिकायतकर्ता से 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि नगर निगम के पास एक निजी व्यक्ति दुकान चलाता है। अब ए. सी. बी. की टीम इस मामले में पूछताछ कर रही है। वे अन्य स्थानों पर भी तलाशी ले सकते हैं।





