Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रिश्वत लेते BDPO गिरफ्तार

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख रिश्वत लेते BDPO गिरफ्तार

Haryana ACB action : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि ACB कि टीम ने प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई कि है। जानकारी के लिए बता दे कि ए.सी.बी. कैथल की टीम ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगजीत सिंह को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लगातार नोटिस से बना रहा था दबाव

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि यह कार्रवाई गांव बदसूई निवासी संदीप सिंह की शिकायत पर अमल में लाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2000 में एस.डी.एम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सिविल कोर्ट और कमिश्नर कोर्ट से स्टे होने के बावजूद पंचायत अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने के लिए लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे।

इतना ही नहीं, स्टे होने के बावजूद संदीप सिंह के मकान को गिराने के आदेश जारी करने की बात भी सामने आई है।

इस मामले में रिश्वत के तार अन्य उच्च अधिकारियों तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल ए.सी.बी. टीम पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।Haryana ACB action

शिकायतकर्ता ने कहा उनके पास मौजूद रिकॉर्डिंग में बी.डी.पी.ओ ने कहा – मैं अकेला थोड़े ही हूं, एस.डी.एम. साहब भी तो हैं :

इस मामले में दूरभाष पर जानकारी देते हुए मामले के शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उनके पास यह रिकॉर्डिंग उपलब्ध है जिस समय बी.ड़ी.पी.ओ से उनकी बात हो रही थी तो उन्होंने रिश्वत की राशि पर यह कहा था कि मैं अकेला थोडे ही हूं एस.डी.एम साहब भी तो है।

ए.सी.बी. से जांच अधिकारी सूबे सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता से शिकायत प्राप्त हुई थी और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर टीम का गठन करके यह कार्रवाई अंजाम में लाई गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur