Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan ACB Action : राजस्थान में आज ACB का बड़ा एक्शन! एक लाख की रिश्वत लेते धरा गया BDO

,

Rajasthan ACB Action : राजस्थान में आज ACB का बड़ा एक्शन! एक लाख की रिश्वत लेते धरा गया BDO

Rajasthan ACB Action : राजस्थान में आज ACB का बड़ा एक्शन! एक लाख की रिश्वत लेते धरा गया BDO

Rajasthan ACB Action : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी), जयपुर की टीम ने सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई की है। DIG आनन्द शर्मा के सुपरविजन में और ASP भूपेन्द्र के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) ट्रैप

अधिक जानकारी के लिए बता दे की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सवाई माधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) और अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी जयपुर नगर-प्रथम की टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई की।

लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास कराने की एवज में रिश्वत

अधिक जानकारी के लिए बता दे की एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार BDO जगदीश प्रसाद मीणा पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके 2 साथियों से बीपीएम पद से कार्यमुक्त न करने और लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास कराने की एवज में प्रत्येक से 1-1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत लेते मोके से गिरफ्तार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की DIG आनन्द शर्मा के सुपरविजन में और ASP भूपेन्द्र के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की ADG स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं IG सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।