Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा के सोनीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 10 हजार रिश्वत लेता को-ऑपरेटिव सोसाइटी का सेल्समैन गिरफ्तार

, ,

हरियाणा के सोनीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 10 हजार रिश्वत लेता को-ऑपरेटिव सोसाइटी का सेल्समैन गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 10 हजार रिश्वत लेता को-ऑपरेटिव सोसाइटी का सेल्समैन गिरफ्तार

Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि एक बार फिर से ACB का एक्शन देखने को मिला है। जानकारी के लिए बता दे कि सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कोऑपरेटिव सोसाइटी के सेल्समैन को 10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। बता दे कि आरोपी द्वारा15,000 की मांग की थी, जिसमें 10,000 में सौदा तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर मोके से रंगें हाथ ट्रैप किया है।

लोन सुविधा बढ़ाने के लिए मांग

जानकारी के मुताबिक मामला गोहाना के भैंसवाल कला गांव स्थित एक कोऑपरेटिव सोसाइटी का है। ₹60,000 तक लोन की सुविधा मिल रही थी। वह अपनी लिमिट बढ़ाकर करीब डेढ़ लाख रुपये करवाना चाहता था। आरोप है कि इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के नाम पर सेल्समैन ने रिश्वत की मांग की।यहां कार्यरत सेल्समैन सुभाष ने सोसाइटी सदस्य से उसकी एमसीएल (मैक्सिमम क्रेडिट लिमिट) कार्ड की सीमा बढ़ाने के बदले ₹15,000 की मांग की थी।

ACB ने रंगें हाथ किया गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दे कि शिकायत करता ने मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए आरोपी को सोसाइटी कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।