Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई! सुरेश कुमार आईएएस का रीडर ₹2 लाख रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार

, ,

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई! सुरेश कुमार आईएएस का रीडर ₹2 लाख रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई! सुरेश कुमार आईएएस का रीडर ₹2 लाख रिश्वत लेते किया रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश में एक बार फिर से ACB ने बड़ी कार्रवाई कि है।

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एफसीआर (FCR) शाखा चंडीगढ़ में तैनात रीडर रवि को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के लिए बता दे कि सोनीपत में एसीबी की जींद टीम ने छापेमारी करते हुए ये बड़ी कार्रवाई कि है।

2 लाख रिश्वत लेते कर्मचरी गिरफ्तार

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि एसीबी जींद की टीम को शिकायत मिली थी कि एफसीआर शाखा चंडीगढ़ में बी. सुरेश कुमार आईएएस के रीडर रवि किसी काम को करवाने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत आरोपी को पैसे लेते ही मौके पर ही काबू कर लिया।

आरोपी के पास से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद की गई है। आरोपी ने पैसे लेने के लिए अपने पैतृक क्षेत्र गनौर में बुलाया था और वहीं पर रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। आरोपी गनौर के हरी नगर का रहने वाला है।ACB action

एसीबी( ACB) ने ऐसे बनाया प्लान

सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि उसका एक काम लंबित था, जिसे करवाने के लिए आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था। इसके बाद एसीबी ने पूरे मामले की पुष्टि कर ट्रैप लगाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की रणनीति बनाई।

जांच में सामने आ सकते हैं कई नाम

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस पूरे मामले में अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल हैं। जांच के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। ACB action

भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा में एसीबी लगातार भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur