Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana ACB Action: हरियाणा में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी गिरफ्तार

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

Haryana ACB Action: हरियाणा में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana ACB Action: हरियाणा में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते बिजली कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के एक कर्मचारी को 15000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।

ब्यूरो की टीम ने मुबारिक, यू.डी.सी./सी.ए., कार्यालय उपमंडल सेक्टर-55, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। Haryana News

गलत बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके आवास के अतिरिक्त एक मकान उसकी पत्नी के नाम सेक्टर-56, फरीदाबाद में है। उस मकान का बिजली बिल गलत तरीके से लगभग 2 लाख 72 हजार रुपये आ गया था। बिल को ठीक कराने के लिए जब वह बिजली कार्यालय सेक्टर-55, फरीदाबाद गया तो वहां सी.ए. शाखा में तैनात मुबारिक से उसकी मुलाकात हुई।

आरोप है कि मुबारिक ने कहा कि वह बिल में लगभग 72 हजार रुपये की कटौती करवा देगा, जिसके बदले में उसने 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के अनुसार आरोपी ने 06 मार्च 2026 को 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में पहले ही ले लिए और बाकी रकम मिलने पर फाइल आगे बढ़ाने की बात कही। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता को शेष 15 हजार रुपये देने के लिए बुलाया।Haryana News

ट्रैप के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तारी

शिकायत मिलने पर एसवी एवं एसीबी फरीदाबाद की टीम ने योजना बनाकर 11 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मुबारिक को उसके कार्यालय के नजदीक एक साइबर कैफे के बाहर शिकायतकर्ता की कार में बैठकर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। Haryana News

आरोपी की निशानदेही पर उसके बैग से पहले लिए गए 10 हजार रुपये भी बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त आरोपी के बैग से 1 लाख 5 हजार रुपये की अन्य संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है| फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानून अनुसार की जा रही है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur