Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / जयपुर: प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ मामले में बड़ा एक्शन, SHO हटाया गया, CCTV से उठा पर्दा

, ,

जयपुर: प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ मामले में बड़ा एक्शन, SHO हटाया गया, CCTV से उठा पर्दा

जयपुर: प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ मामले में बड़ा एक्शन, SHO हटाया गया, CCTV से उठा पर्दा

Rajasthan News : राजस्थान की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जयपुर में कानून-व्यवस्था और विशेष रूप से महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

यह विवादित मामला 16 अप्रैल को सामने आया था, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।

राहुल गुर्जर नामक आरोपी ने एक गर्भवती महिला के साथ बीच सड़क पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की थी।

घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे।

मालवीय नगर इलाके में एक गर्भवती महिला के साथ सरेराह हुई छेड़छाड़ की घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बड़ी कार्रवाई की है।

बता दें कि पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए जवाहर सर्किल थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

इसके साथ ही शहर के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए चार अन्य पुलिस निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।

स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को हल्के में लिया।

आरोपी को हिरासत में लेने के बावजूद शुरुआती जांच में ढिलाई बरती गई और उसे छोड़ दिया गया, जिससे जनता में भारी आक्रोश फैल गया।

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने आरोपी को मध्य प्रदेश के बीहड़ों से गिरफ्तार किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur