Rajasthan ACB Action: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए. सी. बी.) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। ए. सी. बी. की टीम ने सोमवार (23 मार्च) को उदयपुर में एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
8 लाख की रिश्वत के साथ पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दे की उदयपुर में ए. सी. बी. ने खाकी को कलंकित करने का एक और काम किया है। एस. एच. ओ. और सिपाही को ए. सी. बी. की टीम ने 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
20 लाख रूपए की मांग
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि एनडीपीएस मामले में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी।
पुलिस ने परिवार को फंसाने की धमकी देकर कुल 20 लाख रुपये की मांग की थी।
मांडवा पुलिस ने सादिफलान और नादिफलान क्षेत्रों में डोडा चूरा बरामद किया था, जहां मुख्य आरोपी भाग गया था।
इसका फायदा उठाते हुए, स्टेशन हाउस अधिकारी निर्मल कुमार और कांस्टेबल भालाराम ने एनडीपीएस मामले में आरोपियों के परिवारों को फंसाने का डर दिखाया।
उन्होंने चारों को आरोपी नहीं बनाने के बदले प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये की दर से कुल 20 लाख रुपये की मांग की।
हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। ए. सी. बी. के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देश पर मांडवा स्टेशन हाउस अधिकारी निर्मल कुमार खत्री और सिपाही भालाराम को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
ACB ने ऐसे किया ट्रैप
मांडवा एसएचओ शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर रुपयों का दबाव बना रहा था.
परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी का दरवाजा खटखटाया.
एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक ऐसीबी, उदयपुर डॉ.सोनू शेखावत ने ट्रैप की योजना बनाई.
करीब पांच किलोमीटर दुर्गम रास्तों से चलने के बाद जैसे ही रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 8 लाख रुपए थमाए गए, टीम ने दबिश देकर दोनों को धर दबोचा.
आरोपियों के ठिकानों पर दबिश
एसीबी की टीम अब आरोपियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वसूली के खेल में ओर भी कोई शामिल तो नहीं हैं.
फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
