haryana treffic Incharge Suspend : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि हरियाणा के हांसी में पुलिस प्रशासन का एक बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
ट्रैफिक इंचार्ज (सब इंस्पेक्टर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित( Suspend )
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अनुशासन को लेकर SP ने एक कड़ा संदेश दिया है। हांसी के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने ट्रैफिक इंचार्ज (सब इंस्पेक्टर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित ( Suspend ) कर दिया है। यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान लापरवाही और नशे की हालत में पाए जाने के चलते की गई है।
SP ने तुरंत मामले की जांच करवाई
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि SP विनोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित ट्रैफिक इंचार्ज अपनी ड्यूटी के दौरान नशे की स्थिति में है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए SP ने तुरंत मामले की जांच करवाई। मेडिकल जांच और प्राथमिक तफ्तीश में सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप पूरी तरह सही पाए गए। haryana news
जांच रिपोर्ट सामने आते ही एसपी ने बिना देरी किए निलंबन (Suspension) के आदेश जारी कर दिए।
नशाखोरी या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं
बता दे कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को विभागीय जांच के लिए आगे बढ़ा दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।haryana news



