Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा CMO में बड़ा बदलाव, राजेश खुल्लर सहित इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

,

हरियाणा CMO में बड़ा बदलाव, राजेश खुल्लर सहित इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

हरियाणा CMO में बड़ा बदलाव, राजेश खुल्लर सहित इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । बता दे की पिछले दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय से अतिरिक्त प्रधान सचिव के पद से साकेत कुमार की विदाई और उप-सचिव के रूप में अजय कुमार की नियुक्ति के बाद नए सिरे से विभागों का आबंटन किया गया है।

राजेश खुल्लर को अहम जिम्मेदारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के पास गृह, एक्साइज, फाइनेंस और विजीलैंस समेत 18 विभागों के कामकाज की जिम्मेदारी रहेगी।

अरुण कुमार गुप्ता के पास 10 विभागों की जिम्मेदारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की खुल्लर मुख्यमंत्री कार्यालय के ओवरऑल इंचार्ज भी रहेंगे। सी.एम. के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता के पास 10 विभागों की जिम्मेदारी रहेगी जबकि सी.एम. के उप-प्रधान सचिव यशपाल को 9 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।Haryana News

सी.एम. के नए उप-प्रधान सचिव अजय कुमार को 7 विभाग सौंपे गए हैं, जबकि सी.एम. के ओ.एस.डी. राज नेहरू के पास 3 विभाग और ओ. एस.डी. विवेक कालिया के पास सी.एम. विंडो व जनसंवाद की जिम्मेदारी रहेगी।

सी.एम. के ओ.एस.डी. सुधांशु गौतम के पास तबादलों व मकान आबंटन समेत 5 कार्यक्षेत्र रहेंगे जबकि ओ.एस.डी. राकेश संधू सी.एम. विंडो और ग्रीवैंस और नरेंद्र पाल मलिक सी.एम. घोषणाएं देखेंगे।

प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के पास वित्त, राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, उद्योग, शहरी विकास, विधायी कार्य, आपदा प्रबंधन सहित प्रमुख विभागों की समग्र जिम्मेदारी रखी गई है।

प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के पास नागरिक उड्डयन, पर्यावरण, खनन, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय, परिवहन और शहरी निकाय जैसे विभागों का दायित्व होगा।Haryana News

उप-सचिव अजय कुमार को भी अहम जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन से जुड़े कार्य भी उनके स्तर पर मॉनिटर किए जाएंगे।

उप-सचिव अजय कुमार को सहकारिता, चुनाव, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, आवास योजनाओं की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही बजट घोषणाओं और लंबित परियोजनाओं की निगरानी का कार्य भी उनके पास रहेगा।

उप सचिव यशपाल को पंचायत, विकास, श्रम, स्कूल शिक्षा, खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी जैसे विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।Haryana News

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur