ICC Men’s T20 World Cup 2026 : कल रविवार को यानि 15 फरवरी को श्रीलका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होना है। इस मैच की चर्चा ना दो देशों में बल्कि पुरे विश्व में देखने को मिल रही है। बता दे की लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma की फिटनेस हर तरफ सुर्ख़ियों में बनी हुई है। सब लोग यही पूछ रहे है की अभिषेक शर्मा कल खेलेंगें या फिर नहीं।
बता दे की अभिषेक हाल ही में वायरल फीवर और पेट के संक्रमण से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। इसी वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके।
अंतिम पारी में बना था जीरो
अधिक जानकारी के लिए बता दे की अभिषेक टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ जीरो रन पर आउट हुए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और टीम प्रबंधन को उनकी फिटनेस पर नजर रखनी पड़ी। भारतीय टीम प्रबंधन कोलंबो में नेट सत्र के दौरान उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद ही अंतिम फैसला करेगा।

बता दे की वर्ल्ड कप के मुकाबलों में पाकिस्तान पर भारतीय टीम हमेशा ही हावी रही है। अक्सर देखा जाता है भारतीय बेटिंग के सामने पाकिस्तान के गेंदबाजों के पसीने छूट जाते है। वहीँ भारतीय टीम एक जबरदस्त ले में लोट रही है। जो फिलहाल टेबल टोपर बनी हुई है।
क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक?
अभिषेक टीम के साथ कोलंबो पहुंच चुके हैं और नेट्स में हिस्सा ले रहे हैं। उनके माता-पिता भी इस बड़े मुकाबले से पहले कोलंबो पहुंचे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते, तो टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकता है।
