Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Sarso Chana MSP Bhav: राजस्थान में किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, 1 अप्रेल से समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे सरसों-चना, जानिए कीमत

,

Sarso Chana MSP Bhav: राजस्थान में किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, 1 अप्रेल से समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे सरसों-चना, जानिए कीमत

Sarso Chana MSP Bhav: राजस्थान में किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, 1 अप्रेल से समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे सरसों-चना, जानिए कीमत

Sarso Chana MSP Bhav Rajasthan : किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों और चने की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है।

सिरोही जिले में चार खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसान जवाल, शिवगंज, रेवदार और स्वरूपगंज में स्थापित इन केंद्रों पर सीधे अपनी उपज बेच सकेंगे।

फसलों का MSP रेट

सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल
चना का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुका है।

कृषि अधिकारियों के अनुसार जिले में इस बार 4865 हेक्टेयर में चना और 23872 हेक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई है।

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को उनकी कड़ी मेहनत का उचित मूल्य मिले और वे बाजार में दलालों या बिचौलियों पर निर्भर न रहें।

समर्थन मूल्य पर खरीद से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उनकी आय में स्थिरता आएगी।

1 अप्रैल से जिंसों की खरीद शुरू होने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

मौसम ने बिगाड़ा खेल

मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरसों की कटाई के साथ-साथ तैयार फसल को घर ले जाने की दौड़ भी होती है। बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं।

इन दिनों सरसों और चने की फसलों की कटाई जोरों पर चल रही है। खराब मौसम के कारण किसान फसल की कटाई को लेकर चिंतित हैं।

वहीं, कृषि विभाग ने किसानों से समय पर पंजीकरण कराने और निर्धारित केंद्रों पर उपज बेचने की अपील की है।

अधिकारियों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।