Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / 3645 करोड़ के वाटर प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा राजस्थान के इन 4 जिलों को पानी?

,

3645 करोड़ के वाटर प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा राजस्थान के इन 4 जिलों को पानी?

3645 करोड़ के वाटर प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा राजस्थान के इन 4 जिलों को पानी?

Jakhm Dam Drinking Water Project Rajasthan: राजस्थान के सबसे बड़े वाटर प्रोजेक्ट को लेकर इस वक्त का बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दे की जाखम प्रोजेक्ट के तहत चार जिले बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। हैरानी के बात ये है की घोषणा के 18 महीने बाद भी अभी तक टेक्निकल बिड तक नहीं खुल पाई है। इसे खोलने के लिए 16 फरवरी निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 16 अप्रेल कर दिया है। उक्त प्रोजेक्ट को तीन साल में पूरा करना है, जबकि अब तक डेढ़ साल से अधिक समय गुजर चुका है। अब ऐसे में कैसे उम्मीद की जा सकती है बकाया समय में यह काम पूरा हो सकता है।

बजट में 3645.56 करोड़ रुपए की घोषणा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राज्य सरकार ने 20224-25 के बजट में जाखम प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। पूरे प्रोजेक्ट पर 3645.56 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले चरण में चित्तौडगढ़़ और प्रतापगढ़ जिलों के करीब 800 गांव 622 ढाणी में पाइप लाइन से पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया जाना प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 1692.30 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मिल रही है तारीखों पर तारीखें

अधिक जानकरी के लिए बता दे की जलदाय विभाग की ओर से इसके लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए। टेण्डर को खोलने से पहले टेक्निकल बिड खोली जाती है। इसे खोलने के लिए 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 16 अप्रेल कर दिया है।

बता दे की तकनीकी बोली को खोलने के बाद टेण्डर खोले जाते हैं। दस्तावेजों की जांच आदि के बाद सबसे कम बोली लगाने वाली फर्म को वर्क ऑर्डर दिया जाता है। इसके बाद काम शुरू होता है।

दूसरे चरण में 1953.26 करोड़ होंगे खर्च

जानकारी के लिए बता दे की दूसरे चरण में राजसमंद और उदयपुर जिले के 1697 गांव और ढाणी में पानी पहुंचाने की योजना है।

राजसमंद जिले के 790 गांव-ढाणी और उदयपुर जिले के 907 गांव-ढाणी को शामिल किया गया है।

इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 1692.30 करोड़ एवं दूसरे चरण में 1953.26 करोड़ रुपए खर्च होंगे।