Rajasthan Teacher Transfer Update : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का आंदोलन वापस ले लिया गया है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की ये फेंसला तब आया है जब सगठन ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ बातचीत के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया है। विरोध प्रदर्शन छह दिन बाद 29 मई को होना था।
देर रात शिक्षा मंत्री से बातचीत
इससे पहले शुक्रवार (22 मई) की देर रात शिक्षा मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया।
शिक्षक लंबे समय से स्थानांतरण नीति की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनकी मांग छुट्टियों से भी जुड़ी हुई है।
मदन दिलावर ने सभी मांगों पर चर्चा की और पदाधिकारियों को आश्वासन दिया।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करना ने कहा कि स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 21 जून के बजाय 29 जून से शुरू करने पर सहमति बनी है।
सरकार ने ‘संस्थागत प्रधान अधिकृत अवकाश’ में कटौती को भी वापस ले लिया है। यह छुट्टी 2 दिनों के लिए रखी जाएगी, जिसके लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।
राजस्थान में शिक्षकों के ट्रांसफर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिक्षकों के स्थानांतरण (तबादलों) के विषय पर शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध करने का आश्वासन दिया. दिलावर ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति के मामले में कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जाएगी. इसके लिए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों और अतिरिक्त महाधिवक्ता को दूरभाष पर निर्देश भी दिए.





