Rajasthan Panchayat Chunav Update : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार चुनाव कराने के पक्ष में है और किसी भी तरह की देरी नहीं चाहती. उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत और निकाय चुनाव की तिथि घोषित करना राज्य निर्वाचन आयोग का संवैधानिक दायित्व है. सरकार आयोग को पूरा सहयोग देगी.
राजस्थान सरकार ने किया ये दावा
अधिक जानकारी के लिए बता दे की भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने दावा किया है कि राज्य में स्थानीय निकाय और पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. सरकार का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और अब चुनाव की तारीख तय करना राज्य निर्वाचन आयोग का अधिकार है.
तीन स्तरों पर होगा चुनाव
अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में पंचायत राज व्यवस्था तीन स्तरों पर काम करती है – ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद.
ग्राम पंचायत का नेतृत्व सरपंच करता है, जिसे सीधे जनता चुनती है.
पंचायत चुनाव आमतौर पर पांच साल में एक बार होते हैं. राज्य में हजारों ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें ग्रामीण विकास से जुड़े फैसले स्थानीय स्तर पर लिए जाते हैं.
अब ये लोग भी लड़ सकेंगें चुनाव
अधिक जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने कैबिनेट बैठक में सपष्ट कर दिया है की सरकार ने इस नियम में संशोधन का प्रस्ताव आगे बढ़ाया है. यदि संशोधन पूरी तरह लागू होता है, तो दो से अधिक संतान वाले भी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकेंगे. राजस्थान में पहले दो से अधिक संतान वाले व्यक्ति को पंचायत चुनाव लड़ने से अयोग्य माना जाता था. यह प्रावधान जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रखकर लागू किया गया था. इस बदलाव को कानूनी रूप देने के लिए अधिनियम में संशोधन की प्रक्रिया अपनाई जाती है.
