Haryana New Jobs Update : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए इस वक्त कि बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है।
बता दे कि परिवहन विभाग इस वित्त वर्ष में बड़ी संख्या में बसों की खरीद करेगा इसलिए रिक्त पदों को भरने के लिए भी प्रक्रिया जारी है।
हरियाणा CM कि मिली स्वीकृति
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सीएम नायब सिंह सैनी ( Haryana CM ) की ओर सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद परिवहन विभाग 2397 पदों पर परिचालकों की भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पत्र भेज चुका है।
जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
अब ग्रुप डी के तहत तैनात कर्मचारियों की पदोन्नति और यदि रिक्त पद हैं तो उन्हें भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है।
परिवहन विभाग के महानिदेशक कार्यालय ने ग्रुप डी के तहत स्वीकृत पदों, भरे हुए व रिक्त पदों, तकनीकी व गैर तकनीकी पदों का ब्योरा मांगा है।Haryana New Jobs
सभी महाप्रबंधकों से यह ब्योरा जल्द देने के लिए कहा गया है। विभाग इस बार 1000 नई सामान्य बसों की खरीद करेगा।
महिलाओं और छात्राओं के लिए संचालित 273 बसों की संख्या को बढ़ाकर 500 तक किया जाएगा। वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए सरकार ने घोषणाएं की हैं।
बसों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग आगामी कुछ माह के अंदर रिक्त पदों को भरने की योजना पर काम कर रहा है जिससे नई बसों के आने पर इनके संचालन के दौरान कोई अड़चन न आए।Haryana New Jobs



