Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Rajasthan Weather Alert : गर्म भट्टी की तरह तपने लगा राजस्थान, जयपुर, उदयपुर समेत 15 से ज्यादा शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

, ,

Rajasthan Weather Alert : गर्म भट्टी की तरह तपने लगा राजस्थान, जयपुर, उदयपुर समेत 15 से ज्यादा शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert : गर्म भट्टी की तरह तपने लगा राजस्थान, जयपुर, उदयपुर समेत 15 से ज्यादा शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मार्च के महीने की शरुवात से गर्मी का कहर शरू हो गया था। वहीँ अब एक बार फिर से बारिश के राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है। रविवार को बाड़मेर, बालोतरा के इलाके हीटवेव की चपेट में रहे। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहरों में रविवार दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

राजस्थान के तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, अगले सप्ताह तक राज्य में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के लिए सोमवार और मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले सप्ताह तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पिलानी (झुंझुनू) बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा। रविवार को पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, बालोतरा और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को भीषण गर्मी जारी रही। सुबह से आसमान में बादल रहे और दिन में हल्की बारिश हुई।

राजस्थान के सभी जिलों में तापमान

बाड़मेर के अलावा, बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 38.8 डिग्री सेल्सियस और फलोदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को इन इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

रविवार को 15 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। पाली में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनू में 37.4 डिग्री सेल्सियस, करौली में 36.6 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस, जालौर, डूंगरपुर में 37.3 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 37.4 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 36.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर, भीलवाड़ा में 36.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 36.2 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में तेज धुप का कहर

जयपुर में स्थिति यह है कि सुबह सूर्योदय के साथ, तीव्र गर्मी की अवधि शुरू हो जाती है, जो शाम तक जारी रहती है। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोग अब अपने घरों से निकलने से बच रहे हैं। हालांकि, रात के दौरान तापमान और भी कम हो जाता है।