Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Haryana News : सिरसा खेलने आ रहे फुटबॉल खिलाड़ियों की गाड़ी पलटी, 19 जन में 7 गंभीर रूप से घायल…

, ,

Haryana News : सिरसा खेलने आ रहे फुटबॉल खिलाड़ियों की गाड़ी पलटी, 19 जन में 7 गंभीर रूप से घायल…

Haryana News : सिरसा खलने आ रहे फुटबॉल खिलाड़ियों की गाड़ी पलटी, 19 जन में 7 गंभीर रूप से घायल…

Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक हादसे में 7 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे की घटना बीते दिन की है जब सिरसा के रानियां के गांव हरिपुरा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टाटा मैजिक वाहन मैं रवाना हुए थे। रास्ते में फतेहाबाद के गांव खाबड़ा के पास अचानक वाहन का टायर फटने से चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया तथा फिर उसके बाद खेत में पलट गया।

19 खिलाडी थे सवार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हिसार के गांव चूली बागड़ियान के फुटबॉल खिलाड़ियों की टीम शनिवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में 19 खिलाड़ी घायल हुए हैं जिनमें से 7 की हालत गंभीर है। गाड़ी पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

7 खिलाडी गंभीर रूपसे घायल

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और भट्ट सी.एच.सी. ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 7 खिलाड़ियों बिल्लू, विजय, मुकेश, दिनेश, हिमांशु, क्षितिज और सुनील की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अग्रोहा मैडीकल कालेज रैफर कर दिया।Haryana News

वहीँ 12 खिलाड़ियों रोहताश, अमन, साबू, छोटू, आशीष, कुलदीप, अनुज, पंकज, भीम सिंह, राघव, विकास और ज्ञानेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी खिलाड़ियों की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur