Haryana Group D Bhrati : हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए इस वक्त की बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप D के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की तैयारी शुरू कर दी है। किसी भी समय तारीख का ऐलान हो सकता है। सरकार ने सभी विभागों के मुखियाओं से ग्रुप D के खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी है। आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ग्रुप-D की परीक्षा के लिए 17 लाख तक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
जल्द ही खुलेगा ग्रुप डी के लिए सीईटी (CET) आवेदन पोर्टल
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि आयोग सीईटी (CET) ग्रुप डी का आवेदन पोर्टल खोलने के लिए अमेंडमेंट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहा है। बहुत जल्द ही ग्रुप डी के लिए सीईटी आवेदन पोर्टल खोल दिया जाएगा।
HSSC चैयरमेन ने दी अहम जानकारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की HSSC की ओर से तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के लिए चार पॉइंट जारी किए गए हैं।
- अभ्यर्थी आवेदन पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
- आवेदन फार्म खुद भरें, किसी अन्य पर निर्भर न रहें।
- आवेदन फार्म को सावधानीपूर्वक भरें और किसी तरह की त्रुटि न करें।
- फार्म भरने के बाद प्रिंट आउट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
खाली पदों की जानकारी जुटा रही है सरकार
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हाल ही में सरकार ने सभी विभागों के मुखियाओं से ग्रुप D के खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी है। चीफ सेक्रेटरी की तरफ से लिखे पत्र में कहा गया था कि साल 2023 के भर्ती विज्ञापन के बाद साल 2024 में ग्रुप डी में नौकरी दी गई थी। इस भर्ती के कुछ युवा अभी बचे हुए हैं। विभागों से रिपोर्ट आने के बाद उन्हें इन खाली पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
7500 ग्रुप D के पदों पर होगी भर्ती
अधिक जानकारी के लिए बता दे की CM नायब सैनी सरकार भी ग्रुप D के 7500 पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुकी हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि सरकार कुल 7,596 पदों पर भर्ती करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार प्रदेश में SC आरक्षण के वर्गीकरण को लागू कर चुकी है। इसके बाद इन पदों में से 1,209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
