Petrol-Diesel Price List: आम आदमी की आज की सुबह महंगाई के बड़े झटके के साथ आई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों पर 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की।
लगभग चार वर्षों के बाद ईंधन की कीमतों में यह एक बड़ी वृद्धि है। नई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है,
जिसका आम लोगों की जेब पर सीधा प्रभाव पड़ना तय है।
पेट्रोल-डीजल के महंगे होने के कारण अब रोजमर्रा की यात्रा, परिवहन और कई अन्य आवश्यक चीजें भी महंगी हो सकती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सरकार पर दबाव बढ़ रहा था।
इसके अलावा ईंधन के दाम भी बढ़ गए हैं। वहीँ दूसरी तरफ CNG की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में ये बढ़ोतरी और अधिक देखि जा सकती है।
बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल के दाम पहले (₹) पेट्रोल के दाम अब (₹) डीजल की दाम पहले (₹) डीजल के दाम अब (₹)
मुंबई 103.68 106.68 90.03 93.14
दिल्ली 94.77 97.77 87.67 90.67
बेंगलुरु 103.17 106.17 90.99 94.10
चेन्नई 100.67 103.67 92.39 95.25
कोलकाता 105.74 108.74 92.02 95.13
हैदराबाद 106.39 109.39 95.70 98.96
अहमदाबाद 94.32 97.32 89.95 93.26
पुणे 103.44 106.44 90.40 93.51
सूरत 94.15 97.15 90.03 93.14
जयपुर 104.97 107.97 90.49 93.23
लखनऊ 94.69 97.69 87.86 90.82
श्रीनगर 100.94 104.08 89.03 92.01
नागपुर 103.95 106.95 90.58 93.69
इंदौर 106.35 109.35 91.94 95.06
भोपाल 107.83 110.83 91.80 94.88
पटना 105.12 108.12 91.78 94.63
विशाखापत्तनम 108.20 111.20 96.22 99.47
लुधियाना 97.25 100.25 87.78 90.61
कोच्चि 105.35 108.35 94.48 97.80
चंडीगढ़ 94.24 97.24 82.45 85.25





