Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा के सिरसा जिले में निजी स्कूल को बंद करने की तैयारी, नोटिस जारी

,

हरियाणा के सिरसा जिले में निजी स्कूल को बंद करने की तैयारी, नोटिस जारी

हरियाणा के सिरसा जिले में निजी स्कूल को बंद करने की तैयारी, नोटिस जारी

Haryana School News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि सिरसा जिले में एक निजी स्कूल का अजीब मामला सामने आया है। जिसके बाद सब हैरान रह गए।

बिना मान्यता स्कूल चलने की सूचना

अधिक जानकारी के अनुसार बता दे कि, नाथुसरी क्षेत्र के गांव बकरियांवाली में ‘एस. आर. इंटरनेशनल स्कूल’ नाम से यह संस्थान चल रहा है। स्कूल संचालक को पिछले साल भी दो बार नोटिस जारी किए गए थे।

शिक्षा विभाग को दोबारा बिना मान्यता स्कूल चलने की सूचना मिली, जिसके बाद डीईओ सतवीर सिंह और गुडियाखेड़ा खंड के क्लस्टर समन्वयक उमेद सिंह ढाका ने 13 अप्रैल को औचक निरीक्षण किया। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मान्यता के लिए आवेदन किया हुआ है।

12वीं तक कि क्लासें

खास बात है कि स्कूल के पास मान्यता नहीं है और उसमें पहली से 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। यह पढ़ाने का सिलसिला पहले से चल रहा है। अब ये मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया है और स्कूल को बंद करने की तैयारी हो गई है।

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

बता दे कि हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का नाम किस स्कूल में चल रहा है और यहां उनको पढ़ाया जा रहा है। एक तरह से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया है।

इसके साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुनीता साई ने स्कूल को बंद करवाने के लिए एक समिति का गठन किया है।


बीईओ बोले- मान्यता के कोई दस्तावेज नहीं मिले

इस मामले में बीईओ सतवीर सिंह ढिढारिया का कहना है कि सूचना के आधार पर एस आर इंटरनेशनल स्कूल में दौरा किया था। स्कूल के पास मान्यता के कोई दस्तावेज नहीं मिले और पहली से 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। स्कूल को पहले भी दो बार नोटिस दिए जा चुके हैं। अब स्कूल बंद के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur