Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / Bank Holiday March 2026: होली से लेकर ईद तक मार्च में कुल 18 दिन बंद रहेंगें बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

, ,

Bank Holiday March 2026: होली से लेकर ईद तक मार्च में कुल 18 दिन बंद रहेंगें बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday March 2026: होली से लेकर ईद तक मार्च में कुल 18 दिन बंद रहेंगें बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday March 2026: बता दे की आज फरवरी महीने का अंतिम दिन है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आज ही निपटा ले। क्योंकि मार्च महीने में छुट्टियों की लिस्ट लम्बी है। अगले महीने में होली से लेकर ईद तक कई बड़े त्यौहार है जिसके चलते बैंक बंद रहने वाले है। RBI द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार बैंकों में लम्बी छुट्टी रहने वाली है। चलिए जानते है मार्च 2026 में कितनी छुट्टियां मिलने वाली है।

मार्च महीने में कई बड़े त्यौहार

मार्च 2026 त्योहारों से भरा हुआ महीना है। इस महीने होली, ईद, उगादी, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहार हैं। इन त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें।Bank Holiday March

मार्च महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

देशभर में बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। मार्च 2026 में 14 मार्च दूसरा शनिवार और 28 मार्च चौथा शनिवार को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

कई राज्यों में होली के कारण 3 और 4 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। जैसे बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, असम, राजस्थान और महाराष्ट्र में होली की छुट्टी रहेगी।

दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 4 मार्च को होली के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।

मिजोरम में 13 मार्च को चापचार कुट स्थानीय त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।Bank Holiday March

जम्मू-कश्मीर में 17 मार्च को शब-ए-कद्र और 20 मार्च को जुमात-उल-विदा के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।

मणिपुर में 19 मार्च को स्थानीय त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।


21 मार्च को रमजान ईद या ईद-उल-फितर के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

19 मार्च को उगादी और गुड़ी पड़वा के चलते आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं 26 और 27 मार्च को श्री राम नवमी के कारण कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर दिल्ली, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में बैंक छुट्टी पर रहेंगे।

मिजोरम में 13 मार्च को चापचार कुट और मणिपुर में 19 मार्च को स्थानीय त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।Bank Holiday March

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालु

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।