Hindi News / Sports News(स्पोर्ट्स समाचार) / हरियाणा CM ने 3 कर्मचारी को किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, 5 मेडिकल सुपरिंटेंडेंट पर कार्रवाई शुरु

,

हरियाणा CM ने 3 कर्मचारी को किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, 5 मेडिकल सुपरिंटेंडेंट पर कार्रवाई शुरु

हरियाणा CM ने 3 कर्मचारी को किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, 5 मेडिकल सुपरिंटेंडेंट पर कार्रवाई शुरु

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सैनी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है।

बता दे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ई. एस. आई. हैल्थ केयर सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में ई. एस. आई. हैल्थ केयर हरियाणा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने पानीपत के ई. एस. आई. अस्पताल से जुड़े मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन 6 निजी अस्पतालों को तुरंत डी-पैनल किए जाने की कार्रवाई की जाए। Haryana News

इस पर विभाग ने अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया है। इन अस्पतालों ने वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान अत्यधिक रैफरल किए थे और रैफरल प्रपत्रों पर चिकित्सकों के हस्ताक्षरों में गड़बड़ी पाई गई।

3 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित

अधिक जानकारी के लिए बता दे kiउन्होंने इस पूरे प्रकरण में संलिप्त पानीपत ई.एस.आई. अस्पताल के संबंधित 3 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

साथ में ही 5 चिकित्सा अधीक्षकों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में ई. एस. आई. के पैनल पर शामिल अन्य 133 निजी अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी ए.सी.बी. द्वारा जांच करवाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता का समय रहते पता लगाया जा सके।Haryana News

पानीपत ई.एस.आई. अस्पताल की बैड शमता बढ़ाई

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानीपत ई.एस.आई. अस्पताल की क्षमता 75 बैड से बढ़ाकर 100 बैड की जाए और वहां आप्रेशन थिएटर का विस्तार किया जाए।

इसी प्रकार जगाधरी ई. एस. आई. अस्पताल को 80 से 100 बैड और हिसार ई. एस. आई. डिस्पेंसरी को 12 से बढ़ाकर 50 बैड करने के निर्देश दिए गए। सभी अस्पतालों में आधुनिक तकनीक से युक्त उपकरण भी लगाए जाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur