Rajasthan Public Holiday : राजस्थान में स्कूली बच्चों के साथ साथ कर्मचारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की होली के त्यौहार पर आपकी खुशियां दोगुनी होने वाली है। होली पर आपको 4 दिन का अवकाश मिलने वाला है। वहीँ दूसरी तरफ एक ख़ुशी की बात ये भी है की बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने वर्ष 2026 के लिए 2 स्थानीय अवकाश घोषित किए है।
राजस्थान में मिलेंगें दो अतरिक्त अवकाश
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आदेश के अनुसार 22 सितंबर 2026 को देवझूलनी एकादशी और 13 नवंबर 2026 को मंशाव्रत चौथ का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ऐसे में बांसवाड़ा के सरकारी दफ्तर और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।
होली पर लगातार 4 दिन की मिलेगी छुट्टियां
होली पर भी लगातार 4 दिन का अवकाश मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है। दरअसल 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण कई बैंक, कॉलेज-स्कूलों और सरकारी दफ्तरों ( School Bank Holiday) में अवकाश रहेगा। जिसके बाद 1 मार्च को रविवार और 2-3 मार्च को होली की छुट्टी आएगी। ऐसे में लगातार 4 दिन का अवकाश मिल जाएगा।Public Holiday
मार्च में मिलेगी इतनी छुट्टियां
मार्च में त्यौहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार है। ऐसे में 5 दिन रविवार होने के साथ मार्च महीने में कुल 11 छुट्टियां मिल सकती है।Public Holiday
यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
1 मार्च को रहेगा रविवार
2 मार्च को होलिका दहन
3 मार्च को धूलण्डी
8 मार्च को रविवार
15 मार्च को रविवार
20 मार्च को चेटीचण्ड और जुमातुलविदा
21 मार्च को ईदुलफितर (चांद से)
22 मार्च को रविवार
26 मार्च को रामनवमी
29 मार्च को रविवार
31 मार्च को महावीर जयंती
